लाइव न्यूज़ :

गरीबों के लिए काम करूंगा, गलत रास्ते पर नहीं जाउंगा :आर्यन ने काउंसलिंग के दौरान कहा

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:14 IST

Open in App

मुंबई, 16 अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान ने स्वापक औषधि नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) अधिकारियों से ‘काउंसलिंग’ (परामर्श) के दौरान कहा कि वह गरीबों के कल्याण के लिए काम करेगा और भविष्य में ऐसा कोई काम नहीं करेगा, जो उसका नाम खराब करे।

आर्यन (23) यहां आर्थर रोड जेल में कैद है। उसे एनसीबी ने मुंबई तट पर दो अक्टूबर को एक क्रूज जहाज से मादक पदार्थ कथित तौर पर जब्त किये जाने के बाद गिरफ्तार किया था।

एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा काउंसलिंग के दौरान आर्यन ने कहा कि रिहाई के बाद वह गरीबों और दबे कुचले लोगों के वित्तीय उत्थान के लिए काम करेगा तथा कभी ऐसा काम नहीं करेगा, जिससे उसका नाम खराब हो।

आर्यन ने कहा, ‘‘मैं कुछ ऐसा करूंगा जो आपको मुझ पर गर्व महसूस कराएगा।’’

एनसीबी द्वारा गिरफ्तार आर्यन सहित सात अन्य आरोपियों का परामर्श सत्र चल रहा है। आरोपियों में दो महिला भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू