लाइव न्यूज़ :

भाजपा को 2024 में टक्कर देने के लिए विपक्षी गठबंधन के लिए काम करेंगे: राकांपा

By भाषा | Updated: December 7, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को कहा कि वह 2024 में भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस समेत विभिन्न दलों का व्यापक गठबंधन बनाने का हरसंभव प्रयास करेगी, लेकिन इसने कांग्रेस के बारे में तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के बयानों से खुद को दूर रखा।

राकांपा कार्यसमिति की चर्चा के बारे में बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक ने पत्रकारों से कहा कि देश के लोग केंद्र में भाजपा सरकार से "ऊब" गए हैं और 2024 में बदलाव चाहते हैं।

मलिक ने कहा, "हम भाजपा का विकल्प बनाने के लिए कांग्रेस सहित सभी गैर-भाजपा दलों को एकजुट करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। लोग 2024 में बदलाव चाहते हैं। यदि वैकल्पिक गठबंधन बनता है, तो 2024 में बदलाव होगा।"

उन्होंने हालांकि इस बारे में कुछ नहीं कहा कि इस तरह के गठबंधन का नेतृतव कौन करेगा।

मलिक ने कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार भाजपा का व्यापक विकल्प बनाने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने की जरूरत पर जोर दे रहे हैं।

भाजपा के विकल्प पर राकांपा की टिप्पणी उस दिन आई जब शिवसेना नेता संजय राउत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इससे कुछ दिन पहले तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को अस्तित्वहीन करार दिया था। उन्होंने गांधी पर भी निशाना साधा था और विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व किए जाने को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाया था।

पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों पर, मलिक ने कहा कि राकांपा गोवा और उत्तराखंड में चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही है, जबकि उत्तर प्रदेश में संभावित गठजोड़ के लिए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ बातचीत के रास्ते खुले हैं।

मलिक ने कहा कि राकांपा का आंतरिक चुनाव अगले साल होगा जिसके बाद दिल्ली में नौ और 10 जून को राष्ट्रीय अधिवेशन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?