लाइव न्यूज़ :

सभी के सहयोग से कोरोना के खिलाफ चल रही जंग को जीतेंगे: सोरेन

By भाषा | Updated: June 8, 2021 00:52 IST

Open in App

रांची, सात जून झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि राज्य में सरकार कोविड के खिलाफ संघर्ष में जुटी हुई है और सभी के सहयोग से कोरोना के खिलाफ चल रही जंग को जीतेंगे।

सोरेन ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि कोविड के खिलाफ जंग जारी है तथा सरकार द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम,बचाव और संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में सरकार को विभिन्न संगठनों और राज्यवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है और सभी के सहयोग से कोरोना के खिलाफ जारी जंग को उनकी सरकार जीतेगी।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सोरेन को आईसीआईसीआई बैंक की सीएसआर इकाई- आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा कोविड से संबंधित चिकित्सिकीय उपकरण सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी के सहयोग से हम निश्चित तौर पर कोरोना महामारी पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे।’’

आईसीआईसीआई बैंक के आईसीआईसीआई फाउंडेशन के द्वारा मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एक एंबुलेंस, 73 ऑक्सीजन सांद्रक, सात वेंटिलेटर समेत अन्य उपकरण दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो