लाइव न्यूज़ :

अगले विधानसभा चुनाव में 60 से ज्यादा सीटें जीतेंगे : मुख्यमंत्री रावत

By भाषा | Updated: March 15, 2021 19:10 IST

Open in App

देहरादून, 15 मार्च उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने सोमवार को कहा कि पार्टी 2022 विधानसभा चुनावों में पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी और 60 सीटें जीतकर सत्ता में लौटेगी।

देहरादून में रैली निकालने के बाद दोनों नेता प्रदेश पार्टी मुख्यालय पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा, ‘‘हम सभी को साथ लेकर आगे बढेंगे और आने वाले विधानसभा चुनावों में 60 से भी ज्यादा सीटें जीतेंगे।’’

वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 57 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से अपनी सरकार बनाई थी।

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस विषय पर पहले पंडा समाज और तीर्थ पुरोहितों से बातचीत करेंगे और फिर जनता का हित देखते हुए ही कोई निर्णय लेंगे।

पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने भी कहा कि संगठन सरकार के साथ सामंजस्य स्थापित कर आगे बढ़ेगी और अगले विधानसभा चुनावों में 60 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।

रैली में एक खुली गाड़ी में निकले मुख्यमंत्री रावत ने 'विजय' चिन्ह बनाकर लोगों का अभिभावादन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कौशिक और कैबिनेट मंत्री व पूर्व अध्यक्ष बंशीधर भगत भी उनके साथ थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू