लाइव न्यूज़ :

जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करूंगा: मंगूभाई पटेल

By भाषा | Updated: July 6, 2021 16:54 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व गुजरात के पूर्व मंत्री मंगूभाई पटेल ने मंगलवार को कहा कि वह मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में अपनी नयी जिम्मेदारी का अच्छी तरह निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।

दक्षिण गुजरात के नवसारी के निवासी तथा भाजपा के प्रख्यात आदिवासी नेता पटेल (77) को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।

पिछले साल जून में मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत खराब होने के बाद से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। पिछले साल जुलाई में टंडन का निधन हो गया था।

पटेल ने नवसारी में अपने आवास पर पत्रकारों से कहा, ''मैं राज्यपाल के तौर पर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने का प्रयत्न करूंगा। भाजपा ऐसी पार्टी है, जो सभी समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। मैं यह नयी जिम्मेदारी देने के लिये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। ''

छह बार विधायक रहे पटेल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के ''सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास'' के विचार में हमेशा से विश्वास करते रहे हैं।

गुजरात की भाजपा सरकार में आदिवासी कल्याण, वन और पर्यावरण मंत्री रह चुके पटेल ने कहा, ''मैं मोदी जी के दिखाए रास्ते पर चलता रहूंगा और अपनी नयी भूमिका में लोगों की सेवा के लिए तैयार हूं।''

पटेल ने 1982 में नवसारी नगरपालिका के सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वह नवसारी सीट से पांच बार तथा एक बार 2012 में गणदेवी सीट से विधानसभा चुनाव जीते।

उन्होंने 2013 में गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया जब मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान