लाइव न्यूज़ :

उत्तर कर्नाटक के मुद्दों के लिए सत्र के दौरान दो दिन आवंटित करने का प्रयास करेंगे : विधानसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 12, 2021 22:17 IST

Open in App

बेलगावी (कर्नाटक), 12 दिसंबर कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने कहा है कि वह सोमवार से शुरू हो रहे 10 दिवसीय सत्र के दौरान उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा के लिए दो दिन विशेष रूप से निर्धारित करने की कोशिश करेंगे।

सुवर्ण सौध में पत्रकारों से बात करते हुए कागेरी ने रविवार को कहा कि उन्हें कई सदस्यों से उत्तर कर्नाटक के विशिष्ट मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले सोमवार को होने वाली कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में इस मामले पर चर्चा करूंगा और इस मामले के लिए दो दिन निर्धारित करने की संभावना तलाशने की कोशिश करूंगा।’’

कागेरी ने कहा कि सत्र में पूरे कर्नाटक के लोगों की समस्याओं पर चर्चा होगी और विश्वास व्यक्त किया कि सत्ताधारी दल विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों का जवाब देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि विधानसभा की कार्यवाही सार्थक होगी और इसके परिणाम लोगों के हित में आएंगे, इस तथ्य के बावजूद कि जिला प्रशासन को इसकी व्यवस्था करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।’’

उन्होंने कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंधों के कारण दो साल के अंतराल के बाद सुवर्ण सौध में सत्र आयोजित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर