लाइव न्यूज़ :

जनता के ‘दुश्मनों’ को निशाना बनाएंगे : कमल हासन

By भाषा | Updated: March 9, 2021 22:57 IST

Open in App

चेन्नई, नौ मार्च मक्कन नीधि मैयम (एमएमएम) के संस्थापक कमल हासन ने अपने विरोधियों की आलोचना से इंकार करते हुए मंगलवार को कहा कि वह हर उस व्यक्ति की आलोचना करेंगे जो ‘जनता का दुश्मन’ है।

गठबंधन दलों के नेताओं एस. सरथ कुमार (एआईएसएमके) और रवि पचामुथु (आईजेके) के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हासन ने कहा कि तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची बुधवार की सुबह जारी की जाएगी।

यह पूछने पर कि हाल में क्या वह विशेष रूप से द्रमुक प्रमुख एम. के. स्टालिन पर निशाना साध रहे हैं, हासन ने कहा, ‘‘अगर मैं यह तय कर लूं कि कोई व्यक्ति जनता का दुश्मन है, तो मुझे उनकी आलोचना करनी ही है।’’

हासन ने कहा, ‘‘पहले आप कहते थे कि मैं कभी उनकी (स्टालिन) आलोचना नहीं करता... (आप बताएं) मैं क्या करूं? जब मैं तय कर लेता हूं कि कोई व्यक्ति जनता का दुश्मन है तो, फिर कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कौन है। प्रत्येक (ऐसे व्यक्ति पर) निशाना साधा जाना चाहिए... उन्हें परिणाम भुगतने होंगे।’’

उन्होंने सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के खिलाफ नरम रुख अपनाने के आरोपों से भी इंकार किया और कहा कि दोनों द्रविड़ पार्टियों को ‘सत्ता से हटा देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं सत्तारूढ़ पार्टी के बारे में (आलोचनात्मक तरीके से) बात कर रहा था, तब आपने पूछा था कि क्या वे (द्रमुक) मेरे मित्र हैं। मैं चाहता हूं कि गलती करने वाले सभी लोगों को सजा मिले। (अन्नाद्रमुक और द्रमुक) दोनों को हटाया जाना चाहिए, इसमें कोई संदेह नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र