लाइव न्यूज़ :

निशंक बोर्ड व प्रवेश परीक्षाओं के बारे में छात्रों एवं अभिभावकों से बातचीत करेंगे

By भाषा | Updated: November 28, 2020 01:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शुक्रवार को कहा कि अगले साल होने वाली प्रतियोगी एवं स्कूल बोर्ड परीक्षायें छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से संपर्क करने के बाद ही आयोजित की जाएंगी।

निशंक ने कहा कि महामारी के दौर के बीच परीक्षा आयोजित करना किसी चुनौती से कम नहीं है ।

निशंक ने संवाददाताओं से कहा, ''कोविड—19 महामारी के कारण छायी अनिश्चितताओं के बावजूद, बोर्ड परीक्षाएं एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिये प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करना बेहद चुनौतीपूर्ण है ।''

उन्होंने कहा, ''मैं माता-पिताओं, छात्रों एवं ​शिक्षकों से इस बारे में बातचीत करूंगा और इस बातचीत के परिणाम के आधार पर ही परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा । मैं समझता हूं कि 2020 छात्रों के ​लिये बढ़िया नहीं रहा है और वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं ।''

निशंक ने कहा, ''मैं तीन दिसंबर को छात्रों के साथ आनलाइन बातचीत करूंगा और आसन्न प्रतियोगी एवं बोर्ड परीक्षाओं पर उनके साथ चर्चा होगी ।

पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर मार्च से ही स्कूल बंद हैं। कुछ राज्यों ने 15 अक्टूबर से आंशिक रूप से स्कूल खोले हैं जबकि कुछ प्रदेशों ने स्कूलों को लगातार बंद रखने का निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है