लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए कुछ ‘‘महत्वपूर्ण निर्णय’ करेंगे: कर्नाटक के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 31, 2021 18:46 IST

Open in App

बेंगलुरु, 31 दिसंबर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी और ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि सरकार आगामी दिनों में कुछ ‘‘महत्वपूर्ण निर्णय’’ करेगी और उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा तैयार करेगी।

राज्य में कोविड-19 और ओमीक्रोन के मामलों में वृद्धि को लेकर एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह पूरे देश में बढ़ रहा है, केंद्र ने कर्नाटक को भी आठ राज्यों में से एक के रूप में चिह्नित किया है। हम पहले से कुछ सावधानियां बरत रहे हैं।’’ बोम्मई ने कहा कि आगामी दिनों में संक्रमण के मामलों के मद्देनजर अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवाएं, गहन चिकित्सा कक्ष(आईसीयू) जैसे स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को तैयार करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘आगामी दिनों में हम कुछ महत्वपूर्ण निर्णय करेंगे।’’

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक और गुजरात कोविड-19 के साप्ताहिक मामलों और संक्रमण दर के आधार पर ‘चिंता वाले’ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में उभर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र लिखकर दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और झारखंड को घरेलू यात्रा में हाल में वृद्धि और विवाह, उत्सव समारोह जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा।

कर्नाटक में लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई। इस दौरान राज्य में कोविड-19 के 707 नए मामले आए और तीन लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक में शुक्रवार तक ओमीक्रोन के 23 और मामले आने से राज्य में इस स्वरूप से संक्रमितों की संख्या 66 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग