लाइव न्यूज़ :

बिहार में 26 नवंबर को शराबबंदी को लेकर एक बार फिर शपथ ली जाएगी: नीतीश

By भाषा | Updated: November 22, 2021 22:07 IST

Open in App

पटना, 22 नवंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि 26 नवंबर को शराबबंदी को लेकर एक बार फिर शपथ ली जाएगी।

पटना के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल तथा राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान नीतीश ने कहा कि शराबबंदी का निर्णय वर्ष 2016 का है। उसको लेकर जितना अभियान चला है, सबलोग जानते हैं। इसको लेकर अब तक नौ बार समीक्षा बैठक की गई है।

उन्होंने कहा कि 26 (नवंबर) तारीख को शराबबंदी को लेकर एक बार फिर शपथ ली जाएगी।

शराब को लेकर शादी समारोह में पुलिस की छापेमारी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कुछ लोग शादी के कार्यक्रम में भी शराब पिलाने का इंतजाम करते हैं। इस संबंध में पुलिस को सूचना मिलने पर छापेमारी की जा रही है।

नीतीश ने कहा कि शराबबंदी को लेकर प्रशासन को सभी चीजों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शराबबंदी के प्रति जागरूकता फैलाना है और इसको लेकर पूरे बिहार में फिर से अभियान चलाया जाएगा।

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है। यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है।

उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया, ''बिहार में शराब कैसे व क्यों पहुंच रही है, कौन पहुंचा रहा है? इसकी जांच और खोजबीन करने के बजाय सरकार महिलाओं को ही परेशान कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू