लाइव न्यूज़ :

आवश्यक कार्रवाई करेंगे : एनसीबी डीडीजी ने नवाब मलिक के आरोपों पर कहा

By भाषा | Updated: October 26, 2021 13:11 IST

Open in App

मुंबई, 26 अक्टूबर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक द्वारा स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के खिलाफ वसूली गिरोह चलाने समेत विभिन्न आरोपों वाला एक पत्र जारी किए जाने के बाद एजेंसी के उप महानिदशेक एम. अशोक जैन ने मंगलवार को कहा कि वे मामले में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

इससे पहले मलिक ने कहा था कि वह ‘‘समीर वानखेड़े की विभिन्न गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में एनसीबी में किसी के’’ लिखे एक पत्र को एजेंसी के डीजी एस एन प्रधान को भेज रहे हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्री ने कहा कि एनसीबी को पत्र में लिखे 26 आरोपों की जांच करनी चाहिए जिसमें आरोप लगाया गया है कि मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के भीतर ‘वसूली का गिरोह’ चलाया जा रहा है।

पत्र के बारे में पूछे जाने पर जैन ने यहां एनसीबी कार्यालय के बाहर पत्रकारों से कहा कि उन्हें ‘‘व्हाट्सएप पर एक पत्र मिला है’’ और वे ‘‘आवश्यक कार्रवाई’’ करेंगे।

इस महीने की शुरुआत में एक क्रूज जहाज पर एजेंसी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किए गए अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका का बंबई उच्च न्यायालय में एनसीबी द्वारा विरोध किए जाने पर जैन ने कहा कि वह मामले के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे। एजेंसी ने जहाज पर मादक पदार्थ जब्त किए जाने का दावा किया है।

नवाब मलिक के आरोपों की जांच करने के लिए दिल्ली से एनसीबी के एक दल के मुंबई आने के जवाब पर जैन ने कहा कि उन्हें भी यह सूचना मिली है एजेंसी की टीम यहां आ रही है।

एनसीबी ने आर्यन खान को छोड़ने के बदले में एजेंसी के मुंबई मंडल के निदेशक समीर वानखेड़े समेत कुछ अधिकारियों द्वारा 25 करोड़ रुपये की वसूली मांगने के एक गवाह के दावों की सतर्कता जांच के आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन