लाइव न्यूज़ :

'केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य कार्यबल से वार्ता के बाद कोविड-19 एसओपी पर आगे फैसला लेंगे'

By भाषा | Updated: December 2, 2021 17:55 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर भविष्य में निर्णय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य कार्यबल के साथ बातचीत के बाद लिया जाएगा। गौरतलब है कि, कोरोना वायरस के नए स्वरूप को लेकर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए केंद्र और राज्य द्वारा जारी दिशा निर्देशों में अंतर है।

पवार ने संवाददाताओं से कहा कि कोई कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित है या नहीं इसका पता सात से आठ दिन में चलता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की है और निर्देश दिया है।

पवार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री भी इस पर नजर रखे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा, “वर्तमान स्थिति के अनुसार, कार्यबल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ बातचीत कर उसके आधार पर भविष्य के निर्णय लिए जायेंगे।” पवार ने कहा कि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ओमीक्रोन स्वरूप तेजी से फैलता है लेकिन उसकी तीव्रता ‘डेल्टा’ जैसी नहीं है जिसने इस साल मार्च और मई के बीच कहर बरपाया था।

उन्होंने कहा कि वायरस के नए प्रकार के प्रति व्याप्त डर को दूर करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय या विश्व स्वास्थ्य संगठन को ऐसा अनुसंधान करना चाहिए जिससे इस स्वरूप को और बेहतर ढंग से समझा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए