लाइव न्यूज़ :

सत्ता में आने पर कोविड-19 के ‘आंकड़े छुपाने वाले’ अधिकारियों पर करेंगे कार्रवाई : अखिलेश

By भाषा | Updated: July 11, 2021 14:38 IST

Open in App

लखनऊ, 11 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बनने पर कोविड-19 प्रबंधन का ऑडिट करा कर ‘आंकड़े छुपाने वाले’ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

अखिलेश ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से कितने लोगों की मौत हुई, इस बारे में सरकार नहीं बताना चाहती क्योंकि वह पीड़ित परिवारों की मदद ही नहीं करना चाहती।

सपा अध्यक्ष ने एक सवाल पर कहा, ‘‘प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनने पर ऑडिट होगा और जिन अधिकारियों ने आंकड़े छुपाए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। जो अधिकारी अपनी सीमाएं लांघ चुके हैं, उनकी भी सूची बना ली गयी है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड-19 के दौरान एक ऐसा समय आया जब लगा ही नहीं कि उत्तर प्रदेश में कोई सरकार है। लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘लोग दवाओं का इंतजाम करने के लिए भागते रहे। दवाओं की कालाबाजारी हुई, लोगों को बिस्तर नहीं मिले, ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटकना पड़ा। न जाने कितने लोगों की जान चली गई। अगर इसके लिए कोई जिम्मेदार था तो वह भाजपा की सरकार थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सेक्स और बच्चों के लिए औरतों से शादी करो': चुनाव जीतने के बाद केरल के CPM नेता का विवादित बयान

क्रिकेटVIDEO: शाहीन अफरीदी ने BBL डेब्यू पर अपने स्पेल के बीच में ही बॉलिंग करने से रोका गया, जानिए क्यों

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में झटका खाने के बाद पीके क्या जाएंगे कांग्रेस के शरण में? प्रियंका गांधी के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात!

भारतसुशासन दिवस पर पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, 232 करोड़ रूपए खर्च कर 65 एकड़ में बनाया गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल

भारतराम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार और पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का निधन, सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतकांग्रेस ने ओडिशा के उस नेता को पार्टी से निकाला जिसने सोनिया गांधी के सामने पार्टी के नेतृत्व को दी थी चुनौती

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतचाहे पश्चिम बंगाल हो, असम हो या उत्तर प्रदेश, भाजपा कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहते?, नितिन नवीन ने कहा-नया दायित्व आशीर्वाद

भारतWATCH: एमपी में एम्बुलेंस ड्राइवर की हेकड़ी बीमार पति की उल्टी साफ करने के लिए महिला को किया मजबूर किया, वीडियो वायरल हुआ

भारतमहाभियोग प्रस्ताव लाने वाले पाक-साफ हैं 107 सांसद?, न्यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन ने क्या किया गलती?, पूर्व न्यायाधीश केके त्रिवेदी का सवाल