लाइव न्यूज़ :

राज्य की अर्थव्यवस्था की समीक्षा के बाद पेट्रोल की कीमतों को कम करने पर फैसला लेंगे : बोम्मई

By भाषा | Updated: October 17, 2021 12:10 IST

Open in App

हुब्बाली, 17 अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था की समीक्षा करने के बाद कर में कटौती करते हुए पेट्रोल की कीमतों को कम करने पर फैसला लेगी।

बोम्मई से पूछा गया था कि क्या कर्नाटक में पेट्रोल पर करों को कम करने का कोई प्रस्ताव है, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले ही कहा है कि यह अर्थव्यवस्था पर निर्भर करता है, उपचुनावों के बाद मैं अर्थव्यवस्था की समीक्षा करूंगा और अगर उस समय अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ तो इसकी गुंजाइश हो सकती है।’’ बोम्मई के पास वित्त विभाग का प्रभार भी है।

राज्य में सिंदगी और हंगल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और मतगणना दो नवंबर को होगी।

उन्होंने कहा कि वह हंगल उपचुनाव के लिए रविवार से चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। वह हंगल और सिंदगी दोनों में चुनाव प्रचार के लिए और अधिक समय देंगे, साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भारी अंतर से जीत दर्ज करेंगे।

मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद यह बोम्मई के लिए पहली चुनावी चुनौती है। हंगल सीट हासिल करना उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनके शिग्गांव विधानसभा क्षेत्र के पड़ोस में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?