लाइव न्यूज़ :

सभी को चौंकाता रहूंगा: कार्तिक आर्यन

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:27 IST

Open in App

पणजी, 21 नवंबर ‘धमाका’ को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से उत्साहित अभिनेता कार्तिक आर्यन ने रविवार को कहा कि वह दर्शकों को अपने अभिनय से चौंकाते रहेंगे।

यह हिंदी फिल्म 2013 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘द टेरर लाइव’ पर आधारित है। राम माधवानी निर्देशित इस फिल्म का प्रसारण शुक्रवार से ऑनलाइन प्रसारण मंच नेटफ्लिक्स पर शुरू हो गया। रविवार को आर्यन ने ‘धमाका’ का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में किया।

फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू होने से पहले आर्यन ने कहा कि वह अपनी फिल्म को आईएफएफआई में लाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा, ‘‘यहां होना सम्मान की बात है। ऐसा पहली बार है जब मेरी फिल्म की स्क्रीनिंग यहां हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया है और मैं लंबे समय से उनके काम का प्रशंसक रहा हूं।’’

इस फिल्म में आर्यन एक पूर्व न्यूज एंकर का किरदार अदा कर रहे हैं, जिसके पास उसके रेडियो शो में एक चौंकाने वाला कॉल आता है और वह इसे करियर में वापसी के रूप में देखता है, लेकिन उसे इसके लिए अपने मूल्यों से समझौता करना होगा।

अभिनेता ने कहा कि वह अलग तरह की फिल्म करने का प्रयास कर रहे थे और ‘धमाका’ से मिली सफलता ने उन्हें यह प्रमाण दे दिया और आगे उनके पास ‘धमाका’ जैसे कुछ काम हैं और वह अलग-अलग तरह की चीजों में हाथ आजमाते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे