लाइव न्यूज़ :

किसानों को आढ़तियों के माध्यम से भुगतान का समर्थन करेंगे : अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: April 1, 2021 19:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक अप्रैल फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सीधे किसानों के खातों में भेजने के केंद्र के दबाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को ‘आढ़तियों’ को भरोसा दिया कि उनकी सरकार उनके (आढ़तियों के) माध्यम से किसानों को भुगतान करने की पुरानी व्यवस्था को बहाल करने का समर्थन करेगी।

सिंह ने ‘आढ़तियों’ को यह भरोसा ऐसे समय दिया है जब केंद्र सरकार ने खाते में सीधे पैसे भेजने की व्यवस्था को लागू करने के मामले में अब कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया है। नयी व्यवस्था के तहत सरकारी एजेंसियां किसानों को गेहूं का एमएसपी भुगतान आढ़तियों को दरकिनार कर सीधे उनके खाते में करेंगी।

फेडरेशन ऑफ आढ़ती एसोसिएशन ऑफ पंजाब के बैनर तले आढ़तियों ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सिंह ने उनसे कहा कि राज्य में आढ़ती खरीद प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे।

आढ़तियों के साथ हुई ऑनलाइन बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मेरे दरवाजे आपके लिए खुले हुए हैं।’’

इस बैठक में आढ़ितयों ने उनके द्वारा किसानों को भुगतान करने की पुरानी व्यवस्था कायम रखने का मुद्दा उठाया।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने 27 मार्च को पंजाब सरकार को पत्र लिखकर किसानों को एमएसपी का भुगतान सीधे उनके खातों में करने को कहा था।

मुख्यमंत्री ने आढ़तियों से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय चाहते हैं, जो विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त नजर आ रहे हैं।

उन्होंने आढ़तियों से कहा कि उन्हें प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन वह और उनकी सरकार केंद्र सरकार को लिखना जारी रखेगी और इस मुद्दे पर उसका दरवाजा खटखटाती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री भारत भूषण आशु ने इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर चर्चा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन