लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद बोलूंगा: अब्दुल सत्तार ने इस्तीफे की अटकलों पर कहा

By भाषा | Updated: January 5, 2020 07:02 IST

सत्तार से जब शनिवार शाम में यह पूछा गया कि क्या उन्होंने इस्तीफा दिया है तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं शिवसेना अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ठाकरे से कल मुम्बई में मुलाकात करूंगा और उसके बाद बोलूंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता अब्दुल सत्तार ने अपने इस्तीफे की अटकलों पर शनिवार को पूछे जाने पर कहा कि वह इस बारे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद बोलेंगे। सत्तार के बारे में अटकलें थीं कि उन्होंने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि उन्हें कैबिनेट दर्जा नहीं मिला।

शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार ने अपने इस्तीफे की अटकलों पर शनिवार को पूछे जाने पर कहा कि वह इस बारे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद बोलेंगे। सत्तार के बारे में अटकलें थीं कि उन्होंने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि उन्हें कैबिनेट दर्जा नहीं मिला। इससे पहले दिन में शिवसेना नेताओं ने इन खबरों को खारिज किया था कि राज्यमंत्री सत्तार ने इस्तीफा दे दिया है क्योंकि वह एक कैबिनेट दर्जा चाहते थे।

सत्तार से जब शनिवार शाम में यह पूछा गया कि क्या उन्होंने इस्तीफा दिया है तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं शिवसेना अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ठाकरे से कल मुम्बई में मुलाकात करूंगा और उसके बाद बोलूंगा।’’ इससे पहले शिवसेना नेता खोटकर ने सत्तार से मुलाकात की थी।

खोटकर ने कहा, ‘‘सत्तार की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और (वरिष्ठ शिवसेना नेता) एकनाथ शिंदे से बात हुई है। ठाकरे ने उन्हें रविवार को मुम्बई बुलाया है। मुख्यमंत्री मातोश्री (ठाकरे आवास) में दोपहर साढ़े 12 बजे सत्तार से मिलेंगे।’’

औरंगाबाद के सिलोद से विधायक सत्तार पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हो गए थे। उन्हें शिवसेना..राकांपा..कांग्रेस गठबंधन सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया था।

इस बीच औरंगाबाद से शिवसेना के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत खैरे ने सत्तार पर निशाना साधा और उन्हें ‘‘विश्वासघाती’’ बताया।

खैरे ने आरोप लगाया कि सत्तार के समर्थकों ने यहां दिन में हुए जिला परिषद चुनाव में महा विकास अघाडी उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया।

औरंगाबाद से पूर्व सांसद ने कहा, ‘‘उन्हें पवित्र मातोश्री में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।’’ इस बीच महा विकास अघाडी (कांग्रेस..राकांपा..शिवसेना) उम्मीदवार मीना शेल्के लॉटरी से जिला परिषद अध्यक्ष चुन ली गई जब उनकी प्रतिद्वंद्वर शिवसेना की देवयानी डोंगगांवकर में ‘टाई’ हो गया। स्थानीय शिवसेना नेताओं ने दावा किया कि डोंगगांवकर ने शेल्के का समर्थन करने के पार्टी के निर्णय के खिलाफ जाकर अपना नामांकन दाखिल किया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए