लाइव न्यूज़ :

सीआरपीएफ हस्तक्षेप के बारे में तब तक बोलूंगी जब तक वह भाजपा के लिए काम करना बंद नहीं कर देता : ममता

By भाषा | Updated: April 9, 2021 15:42 IST

Open in App

जमालपुर (पश्चिम बंगाल), नौ अप्रैल केंद्रीय बलों द्वारा मतदाताओं को धमकाने के बारे में बयान देने के लिए चुनाव आयोग से नोटिस मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पर प्रहार करते हुए कहा कि वह तब तक सीआरपीएफ के हस्तक्षेप के बारे में बोलती रहेंगी जब तक कि वह भाजपा के लिए काम करना नहीं बंद कर देता है।

बनर्जी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग, भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव के दिन प्रचार कर रहे हैं, फिर भी नहीं कहा जा रहा कि वह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।

पूर्व वर्धमान जिले के जमालपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं सीआरपीएफ के हस्तक्षेप के बारे में तब तक बोलती रहूंगी, जब तक कि वह भाजपा के लिए काम करना बंद नहीं करता है। ऐसा करते ही बल को सैल्यूट करूंगी। मैं आपके (चुनाव आयोग) कारण बताओ नोटिस की परवाह नहीं करती।’’

मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वह ‘‘टीएमसी की नहीं सुन रहा है और भाजपा जो कहती है उसका अनुसरण करता है।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘आप (प्रधानमंत्री) पश्चिम बंगाल में ‘परीक्षा पे चर्चा’ क्यों करते हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं? क्या यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है?’’

चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार की रात को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को नोटिस जारी किया। उन्हें राज्य में चुनावी ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय सशस्त्र बलों के खिलाफ प्रथमदृष्ट्या ‘‘पूरी तरह गलत, उकसावे वाला बयान देने के लिए’’ नोटिस जारी किया गया है और कहा गया है कि उनके बयान से सुरक्षा बलों का मनोबल गिरा है।

बनर्जी को शनिवार तक जवाब देने के लिए कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां