लाइव न्यूज़ :

टीकों के संबंध में दुनिया को दिखाएंगे कि ‘हम केवल अपने बारे में नहीं सोच रहे’ : मर्केल

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:01 IST

Open in App

कारबिस बे, 11 जून (एपी) जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि जी7 के सदस्य देशों के नेता कोरोना वायरस टीकों पर बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे तथा दुनिया को दिखाएंगे कि ‘हम केवल अपने बारे में नहीं सोच रहे’।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार से शुरू होने वाली नेताओं की बैठक से पहले कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जी7 दुनियाभर के देशों के साथ टीकों की एक अरब खुराक साझा करने की प्रतिबद्धता जताएगा।

जर्मनी ने कहा है कि उसकी साल के अंत तक अपनी टीकों की खेप में से तीन करोड़ खुराक दान देने की योजना है जो यूरोपीय संघ द्वारा 10 करोड़ खुराक देने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। मर्केल की सरकार ने कहा है कि जर्मनी संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स पहल में बड़ा दानदाता है।

मर्केल ने सम्मेलन में पहुंचने के बाद कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हम यह दर्शाने के लिए बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे कि हम केवल अपने बारे में नहीं सोच रहे, बल्कि उनके बारे में भी सोच रहे हैं जिन्हें अभी तक टीकाकरण का अवसर नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं