लाइव न्यूज़ :

AIIMS के डायरेक्टर ने कहा- अल्पकालिक लॉकडाउन से कोरोना वायरस पर काबू पाने में नहीं मिलेगी कोई मदद

By भाषा | Updated: July 11, 2020 05:39 IST

एसबीआई द्वारा आयोजित एक आर्थिक सम्मेलन के मौके पर गुलेरिया ने कहा कि बड़े शहरों में अगले कुछ हफ्तों में नये संक्रमण की प्रवृति में स्थिरता या गिरावट आएगी लेकिन पूरे तौर पर नये संक्रमण में कमी आने में अभी कुछ वक्त लगेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे रणदीप गुलेरिया ने शुक्रवार को कहा कि अल्पकालिक बंद से इस महामारी को थामने में कोई मदद नहीं मिलेगी। एम्स निदेशक ने कहा कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडान कम से कम 14 दिनों का होना चाहिए। 

मुम्बई: महाराष्ट्र के पुणे जैसे शहरों में कोरेाना वायरस पर काबू के लिए दस दिनों तक के लॉकडाउन की घोषणा के बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने शुक्रवार को कहा कि अल्पकालिक बंद से इस महामारी को थामने में कोई मदद नहीं मिलेगी। एम्स निदेशक ने कहा कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडान कम से कम 14 दिनों का होना चाहिए। 

एसबीआई द्वारा आयोजित एक आर्थिक सम्मेलन के मौके पर गुलेरिया ने कहा कि बड़े शहरों में अगले कुछ हफ्तों में नये संक्रमण की प्रवृति में स्थिरता या गिरावट आएगी लेकिन पूरे तौर पर नये संक्रमण में कमी आने में अभी कुछ वक्त लगेगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत में रोजाना 23000 से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं और मुम्बई जैसे शहरों में कम संख्या में नये मामले आने से स्थिति में स्थिरता प्रतीत हो रही है। 

इस बयान के कुछ ही घंटे पहले घोषणा की गयी थी कि महाराष्ट्र के पुणे, पिंपड़ी-चिंचवाड और जिले के कुछ अन्य हिस्सों में 13 जुलाई से दस दिनों का लॉकडाउन लगाया जाएगा जबकि ठाणे में चल रहा लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है एवं नांदेड़ में 12 से 20 जुलाई तक कर्फ्यू लगाया जाएगा। 

गुलेरिया ने कहा, ‘‘अल्पकालिक लॉकडाउन से संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने में कोई मदद नहीं मिलने वाली है। आपको एक दूसरे से दूरी बनाकर चलने की जरूरत है। जब लॉकडाउन हटता है तब लोग सारी बातें भूल जाते हैं। आपको निषिद्ध और अन्य क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए यह (लॉकडाउन) कम से कम 14 दिनों का होना चाहिए।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियाएम्सकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है