लाइव न्यूज़ :

खेल के मैदान पर कब्जे का प्रयास करने वालों की कलाई काटकर अलग कर दूंगा: तृणमूल विधायक

By भाषा | Updated: October 17, 2021 12:58 IST

Open in App

कोलकाता, 17 अक्टूबर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने धमकी दी है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में उनके निर्वाचन क्षेत्र में स्थित खेल के मैदान पर कब्जे का प्रयास करने वाले कथित भू-माफियाओं की कलाइयां काटकर वह हाथ से अलग कर देंगे।

कमरहाटी से विधायक मदन मित्रा ने हालांकि अपनी टिप्पणी के लिए बाद में माफी मांग ली।

राज्य के पूर्व खेल मंत्री मित्रा ने दावा किया कि स्वयं को उनकी पार्टी का समर्थक बताने वाले कुछ लोग बेलघरिया इलाके में मेघनाद मठ में एक अपार्टमेंट परिसर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

मित्रा ने शनिवार रात को फेसबुक लाइव के दौरान कहा, ‘‘कुछ अपराधी खेल के एक मैदान पर अवैध निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं। मैं और स्थानीय सांसद सौगत रॉय इस मैदान के सौंदर्यीकरण करने की योजना बना रहे हैं। इसमें, तीन लोगों के नाम बार-बार आ रहे हैं। उन पर मेरी नजर है। मैं प्राथमिकी दर्ज करवाऊंगा और यदि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है तो मैं मैदान को बचाने के लिए जन आंदोलन शुरू करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि उन्हें लगता है कि वे मुझे धमका सकते हैं, मुझे खरीद सकते हैं तो वे गलत हैं। उनको यह मेरी अंतिम चेतावनी है। यदि उन्होंने मैदान पर उंगली रखने की भी कोशिश की तो मैं उनके हाथों से कलाई काटकर अलग कर दूंगा। जरूरत पड़ी तो मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास जाऊंगा और उन्हें बताऊंगा कि किस तरह कुछ लोग पार्टी के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं।’’

नैहाटी से तृणमूल कांग्रेस के विधायक पार्थ भौमिक ने कहा कि खेल के मैदान से बच्चों के अधिकार छीनने के प्रयास होते देख पूर्व मंत्री को पीड़ा हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि उन्हें किसी के हाथ से कलाई काटकर अलग करने जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।’’

इसके बाद मित्रा ने एक और बार फेसबुक लाइव किया जिसमें कहा, ‘‘मैं अपने शब्द वापस लेता हूं, मैं समझता हूं कि हम सत्तारूढ़ दल हैं और हमें संयम दिखाना चाहिए लेकिन कुछ लोगों को ऐसी ही भाषा समझ में आती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो