लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के प्रधान सेवक के रूप में सेवा करूंगा: महापौर बनने के बाद फिरहाद हकीम ने कहा

By भाषा | Updated: December 28, 2021 17:08 IST

Open in App

कोलकाता, 28 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने मंगलवार को कोलकाता के महापौर का पदभार संभाला एवं बेहतर नागरिक सेवाएं देने तथा शहर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने का वादा किया।

वार्ड 82 के पार्षद हकीम को यहां एस एन बनर्जी मार्ग पर स्थित कोलकाता नगर निगम के मुख्यालय में एक कार्यक्रम में अस्थायी अध्यक्ष रामप्यारे राम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

दूसरी बार महापौर का पदभार ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ तृणमूल नेता ने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोलकाता श्रेष्ठ शहर बने। मैं शहर के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में काम करूंगा। हम बेहतर नागरिक सेवाएं प्रदान करने एवं शहर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने का वादा करते हैं। ’’

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में परिवहन एवं आवास मंत्री का भी प्रभार संभाल रहे हकीम को पहली बार दिसंबर, 2018 में कोलकाता का महापौर नियुक्त किया गया था। तब उन्हें सोवन चटर्जी के अचानक पद से हटने के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।

हकीम को नगर निकाय का तब प्रशासक नियुक्त किया गया था तब मई, 2020 में पिछले बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो गया था लेकिन महामारी के कारण चुनाव नहीं कराये जा सके थे।

हकीम के साथ ही अतिन घोष ने उपमहापौर पद की तथा माला रॉय ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। महापौर -परिषद के सदस्यों को भी शपथ दिलायी गयी।

तृणमूल कांग्रेस ने निगम चुनाव में कुल 144 वार्डों में 134 जीते थे जबकि विपक्षी भाजपा को महज तीन वार्डों में ही जीत मिली।

कांग्रेस तथा माकपा नीत वाममोर्चा भी दो -दो वार्ड में विजयी रहा जबकि तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी विजय हासिल की। तृणमूल कांग्रेस 2010 से ही निगम में सत्ता में है।

केएमसी के 145 साल के इतिहास में चित्तरंजन दास, सुभाषचंद्र बोस, एवं विधानचंद्र राय भी आजादी के पहले महापौर रहे थे। राय बाद में मुख्यमंत्री भी बने।

हकीम आजादी के बाद कोलकाता के पहले मुस्लिम महापौर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है