लाइव न्यूज़ :

आतंकवादियों और उनके हमदर्दों से चून-चूनकर बदला लेंगे: सिन्हा

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:10 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में नागरिकों को निशाना बनाये जाने की घटनाओं के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को संकल्प लिया कि निर्दोष नागरिकों के एक-एक कतरा खून का बदला आतंकवादियों और उनके हमदर्दों से लिया जाएगा।

सिन्हा ने कहा कि राज्य में शांति और सामाजिक-आर्थिक प्रगति तथा लोगों के व्यक्तिगत विकास को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के तेजी से विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई।

सिन्हा ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'आवाम की आवाज' में कहा, ‘‘मैं शहीद नागरिकों को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि देता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। हम आतंकवादियों, उनके हमदर्दों को निशाना बनाएंगे और निर्दोष नागरिकों के खून की हर बूंद का बदला लेंगे।’’

उपराज्यपाल कश्मीर घाटी में पिछले 10 दिनों में आतंकवादियों द्वारा अल्पसंख्यकों और प्रवासी कामगारों सहित विभिन्न नागरिकों की हत्या की घटनाओं का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और जम्मू-कश्मीर को समृद्ध और शांतिपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश बनाने का प्रयास करेंगे।’’

सिंह ने लोगों से उन सुरक्षाकर्मियों को याद करने का आग्रह किया, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले महीने जब हम दीपावली के दीप जलाएं, तो सुरक्षा बलों के उन शहीदों की याद में एक दीपक जरूर जलाएं, जिन्हें समय से पहले मानवता के दुश्मनों ने हमसे छीन लिया था।’’

पुंछ जिले में हाल ही में सबसे घातक आतंकवाद विरोधी अभियानों में से एक में सेना के नौ जवानों की जान चली गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?