Bihar: राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह क्या लेंगे सियासत से संन्यास, पिछले 40 दिनों से नहीं आ रहे हैं पार्टी कार्यालय

By एस पी सिन्हा | Published: January 16, 2025 08:28 PM2025-01-16T20:28:11+5:302025-01-16T20:28:37+5:30

दरअसल, पिछले 40 दिनों से जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय में नहीं आ रहे हैं और पार्टी की गतिविधियों से नदारद रहे हैं। बिहार विधानसभा उपचुनाव में रामगढ़ सीट पर उनके बेटे तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद से जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय नहीं आ रहे हैं। 

Will RJD state president Jagdanand Singh retire from politics, he has not been coming to the party office for the last 40 days | Bihar: राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह क्या लेंगे सियासत से संन्यास, पिछले 40 दिनों से नहीं आ रहे हैं पार्टी कार्यालय

Bihar: राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह क्या लेंगे सियासत से संन्यास, पिछले 40 दिनों से नहीं आ रहे हैं पार्टी कार्यालय

पटना: राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह क्या राजनीति से संन्यास लेंगे? कयास लगाए जा रहे हैं कि जगदानंद सिंह इस बार स्थायी रूप से राजनीति से दूर होने का मन बना रहे हैं। दरअसल, पिछले 40 दिनों से जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय में नहीं आ रहे हैं और पार्टी की गतिविधियों से नदारद रहे हैं। बिहार विधानसभा उपचुनाव में रामगढ़ सीट पर उनके बेटे तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद से जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय नहीं आ रहे हैं। 

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का अचानक गायब रहना पार्टी के लिए चिंता का विषय बन गया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो राजद के प्रदेश अध्यक्ष के लिए कुमार सर्वजीत, रणविजय साहू, मंगनी लाल मंडल आदि का नामों की चर्चा हो रही है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले 25 वर्षों में राजद में कई प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। जिनमें कमल पासवान, उदय नारायण चौधरी, पीतांबर पासवान, अब्दुल बारी सिद्दीकी, डॉ. रामचंद्र पुर्वे और जगदानंद सिंह जैसे लोगों का नाम शामिल है। अब सबकी निगाहें लालू तेजस्वी पर टिकी है कि वो किसको राजद का प्रदेश अध्यक्ष बना रहे हैं? चूकि बिहार विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बचा है ऐसे में यह निर्णय अहम माना जा रहा है। अब यह देखना होगा कि पार्टी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा?

Web Title: Will RJD state president Jagdanand Singh retire from politics, he has not been coming to the party office for the last 40 days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे