लाइव न्यूज़ :

मास्क-सैनिटाइजर की कालाबाजारी रोकने पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब, कहा- कीमतों के नियंत्रण की अधिसूचना का होगा प्रचार

By भाषा | Updated: April 3, 2020 15:32 IST

गैर सरकारी संगठन की ओर से पेश अधिवक्ता अमित कुमार शर्मा ने नियंत्रित कीमतों पर मास्क और सैनेटाइजर की बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए न्यायालय से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने कहा कि कीमतों के नियंत्रण संबंधी अधिसूचना पर प्रभावी तरीके से अमल के लिए हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार किया जाएगा।मास्क और सेनीटाइजर की उपलब्धा सुनिश्चित कराने के लिए दायर याचिका पर न्यायालय ने केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा था।

नई दिल्ली। केंद्र ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर मास्क और सैनेटाइजर की कीमतों के नियंत्रण संबंधी अधिसूचना पर प्रभावी तरीके से अमल के लिए हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार किया जाएगा। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ को सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सूचित किया कि केंद्र इस मसले पर विचार कर रहा है और वह मास्क तथा सैनेटाइजर की कीमतों को नियंत्रित करने संबंधी अधिसूचना पर प्रभावी तरीके से अमल के लिए हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार करेगा।

शीर्ष अदालत कोरोना वायरस महामारी के दौरान जनता में समान रूप से मास्क और सैनेटाइजर की उपलब्धता और इनका वितरण सुनिश्चित करने के लिए गैर सरकारी संगठन ‘जस्टिस फॉर राइट्स फाउण्डेशन’ और अन्य की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। गैर सरकारी संगठन की ओर से पेश अधिवक्ता अमित कुमार शर्मा ने नियंत्रित कीमतों पर मास्क और सैनेटाइजर की बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए न्यायालय से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था।

इस संगठन का कहना था कि हालांकि इस संबंध में कदम उठाए गए है, लेकिन समय से प्रभावी तरीके से इन पर अमल नहीं हुआ, जबकि महामारी की रोकथाम के लिए इस पर प्रभावी तरीके से अमल की आवश्यकता है।

संगठन ने इस याचिका में यह भी अनुरोध किया है कि मास्क, सैनेटाइजर और लिक्विड सोप की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की हिदायत पुलिसकर्मियो और दूसरे सरकारी अधिकारियों को दी जाए। उचित दामों पर मास्क और सेनीटाइजर की उपलब्धा सुनिश्चित कराने के लिए दायर इस याचिका पर न्यायालय ने एक अप्रैल को केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टभारत सरकारकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया