उप्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर सफाई कर्मचारियों को नियमित करेंगे: अजय कुमार लल्लू

By भाषा | Updated: October 3, 2021 18:44 IST2021-10-03T18:44:51+5:302021-10-03T18:44:51+5:30

Will regularize sanitation workers if Congress forms government in UP: Ajay Kumar Lallu | उप्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर सफाई कर्मचारियों को नियमित करेंगे: अजय कुमार लल्लू

उप्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर सफाई कर्मचारियों को नियमित करेंगे: अजय कुमार लल्लू

मेरठ, तीन अक्टूबर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को यहां कहा कि 2022 में यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो सफाई कर्मचारियों को ठेका प्रथा के बजाय नियमित किया जाएगा।

पार्टी द्वारा आयोजित वाल्मीकि महासम्मेलन में उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज कांग्रेस का हिस्सा है और हमेशा कांग्रेस ने उनकी चिंता की है। उन्होंने कहा कि 2022 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में ही पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारियों को उनकी मांग के अनुरूप नियमित करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने समाज को बांटने का काम किया है और विकास के नाम पर जनता से धोखा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है और मुख्यमंत्री जिस शहर (गोरखपुर) से आते हैं, उसी शहर में क़ानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या पुलिसवालों द्वारा की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Will regularize sanitation workers if Congress forms government in UP: Ajay Kumar Lallu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे