लाइव न्यूज़ :

गलतियां सुधारेंगे, बंगाल के तालिबानीकरण के खिलाफ लड़ेंगे: बंगाल भाजपा प्रमुख मजुमदार

By भाषा | Updated: September 21, 2021 13:38 IST

Open in App

कोलकाता, 21 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने ‘‘राज्य के तालिबानीकरण’’ से लड़ने का मंगलवार को संकल्प लिया और कहा कि पार्टी अपनी गलतियां सुधारेगी और आने वाले दिनों में विजयी बनकर उभरेगी।

बीते कुछ महीनों में लोगों के भाजपा छोड़ कर जाने के मामलों को अधिक महत्व देने से इनकार करते हुए मजूमदार ने कहा कि जिन लोगों की पार्टी की विचारधारा और उसके उद्देश्य के लिए प्रतिबद्धता है वे पार्टी कभी भी नहीं छोड़ेंगे।

मजूमदार ने राज्य में पार्टी के मुख्यालय पर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पार्टी नेतृत्व एवं मेरे पूर्ववर्तियों के सहयोग से, राज्य के तालिबानीकरण के खिलाफ मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। हमारे लिए, भाजपा कार्यकर्ता ही हमारी वास्तविक संपत्ति हैं। यदि हमने कोई गलती की है तो हम उसे सुधारेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग ऐसा सोचते हैं कि वे पार्टी छोड़कर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं, वे गलत हैं। भाजपा आने वाले दिनों में विजयी होकर उभरेगी। जिन लोगों की पार्टी की विचारधारा और उसके उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्धता है वे पार्टी कभी भी नहीं छोड़ेंगे।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बालुरघाट से लोकसभा सदस्य सुकांता मजूमदार को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का नया अध्यक्ष बनाया है। पार्टी में अंदरुनी मतभेद और नेताओं के पाला बदलकर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ओर जाने की पृष्ठभूमि में पार्टी ने दिलीप घोष की जगह मजूमदार को दी है।

पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, घोष को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोष का कार्यकाल समाप्त होने में अभी करीब सवा साल का वक्त बचा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos