लाइव न्यूज़ :

किसानों पर भाजपा सरकार के जुल्मों के खिलाफ विधानसभा में उठाएंगे आवाज : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

By भाषा | Updated: January 30, 2021 19:15 IST

Open in App

बिजनौर,30 जनवरी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को कहा कि किसानो पर भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कथित जुल्मों के खिलाफ विधानसभा में आवाज बुलंद की जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को चांदपुर मे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि किसानो के शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार ने कई षडयंत्र रचे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार किसानों को अपनी ही जमीन पर मजदूर बना देना चाहती है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अब तक किसान आंदोलन में 130 से ज्यादा शहादत हो चुकी हैं, किसान रो रहा है मगर भारत सरकार दमन पर उतारू है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ खड़ी है और इस संघर्ष मे किसान की ही जीत होगी।

उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र चलेगा तब कांग्रेस किसानो की आवाज उठाएगी।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि 2022 में कांग्रेस गांव,गरीब बेरोजगार और आम आदमी की आवाज बनकर उन्हीं से गठबंधन करेगी और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर कई घोटालों में शामिल होने और लचर कानून व्यवस्था के आरोप लगाए।

अजय कुमार लल्लू ने लॉकडाउन के दौरान कांग्रेस द्वारा एक हजार बसे देने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मैं तो मजदूरों को उनके घर भेजने निकला था, मगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मुझे ही एक माह के लिए जेल भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित