लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के साथ संवाद के दौरान टीके की कमी का मुद्दा उठाऊंगा: उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:53 IST

Open in App

मुंबई, 31 अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना वायरस के विरूद्ध टीकाकरण की धीमी रफ्तार पर रविवार को चिंता प्रकट की और कहा कि वह अगले सप्ताह प्रधानमंत्री के साथ संवाद के दौरान यह विषय उठायेंगे।

ठाकरे ने यह भी कहा कि टीकों की अनुपलब्धता के अलावा टीका लेने में लोगों की हिचक भी एक बड़ा मुद्दा है । मुख्यमंत्री ने लोगों से हिचक छोड़कर टीका लगवाने का आह्वान किया।

दक्षिण मुंबई के पॉश मालाबार हिल इलाके में अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ में वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने राजनीति पर किसी भी प्रश्न का उत्तर देने से इनकार कर दिया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रश्मि भी थीं।

जब उनसे इस महामारी से निपटने की उनकी सरकार की दीर्घकालिक रणनीति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ पहले तो हम इस काम पर पूरा ध्यान लगायें कि अधिक से अधिक लोग टीका लें तथा राज्य में चिकित्सा अवसंरचना बढ़े। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लोग बूस्टर डोज की बात कर रहे हैं । पहले हम सुनिश्चित कर लें कि सभी को दोनों खुराक लग जाएं। ’’

ठाकरे ने कहा कि ऐसे लोग हैं जिन्होंने पहली खुराक नहीं ली है। उन्होंने कहा कि महामारी की तीसरी(संभावित) लहर का प्रभाव काफी हद तक कम किया जा सकता है यदि लोग कोविड उपयुक्त आचरण करें और जिन्हें दोनों खुराक लग चुकी हैं , वे भी मास्क लगाते रहें।

मुख्यमंत्री ने आर्थिक कठिनाइयां पहुंचाये बगैर महामारी के दौरान कुछ खास गतिविधियों को अनुमति देने का ‘सोचा-समझा जोखिम’ उठाने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन नवंबर को उन 40 से अधिक जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर सकते हैं जहां कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण बहुत सुस्त है। इस बैठक में ऐसे जिले शामिल होंगे जहां 50 फीसद से कम पहली खुराक लगी है और दूसरी खुराक की रफ्तार भी धीमी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए