लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक के दौरान जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने पर जोर दूंगी: महबूबा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 17:02 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वदलीय बैठक से पहले पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा रद्द करने के ‘अवैध’ और ‘असंवैधानिक’ कदम को वापस लिए बगैर क्षेत्र में शांति बहाल नहीं हो सकती।

गुपकर गठबंधन (पीएजीडी) की एक बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान वह जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने के लिए जोर देंगी, जिसे ‘ ‘‘हमसे छीन लिया गया है। ’’

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख ने कहा, ‘‘गठबंधन का एजेंडा यह है कि जो कुछ हमसे छीन लिया गया है, हम उस पर यह बातचीत करेंगे। यह एक गलती थी, यह अवैध तथा असंवैधानिक था। जम्मू कश्मीर के मुद्दे का हल किये बगैर जम्मू कश्मीर और पूरे क्षेत्र में शांति बहाल नहीं हो सकती। ’’

महबूबा के साथ गठबंधन के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला सहित इसके अन्य नेता भी थे।

पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र को कश्मीर मुद्दे का हल करने के लिए पाकिस्तान सहित हर किसी से बात करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘वे (भारत) दोहा में तालिबान के साथ वार्ता कर रहे हैं। उन्हें समाधान (कश्मीर मुद्दा) के लिए जम्मू कश्मीर में सभी के साथ और पाकिस्तान के साथ वार्ता करनी चाहिए। ’’

पीडीपी प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी कभी भी केंद्र के साथ वार्ता के खिलाफ नहीं थी, बल्कि कोविड-19 के चलते देश के अन्य हिस्सों में कैदियों की रिहाई की तरह ही जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए कुछ विश्वास बहाली उपाय चाहती थी।

उन्होंने कहा कि यदि केंद्र ने सचमुच में चाहा होता तो जम्मू कश्मीर के राजनीतिक कैदियों और हिरासत में रखे गये अन्य लोगों को रिहा कर दिया गया होता।

महबूबा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्हें ऐसा करना चाहिए था, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम वार्ता के खिलाफ हैं। ’’

महबूबा गठबंधन की उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहती थीं कि गुपकर गठबंधन के अध्यक्ष के तौर पर अब्दुल्ला प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बैठक में गठबंधन का प्रतिनिधित्व करें, लेकिन उन्होंने (अब्दुल्ला ने) कहा कि नेताओं को व्यक्तिगत रूप से बुलाया गया है इसलिए ‘‘हम सभी को व्यक्तिगत रूप से जाना चाहिए। ’’

पीडीपी प्रमुख ने कहा, ‘‘चाहे उनका एजेंडा कुछ भी हो, हम उनके समक्ष अपना एजेंडा रखेंगे। हमें उम्मीद है कि जम्मू कश्मीर के अंदर एवं बाहर रखे गये हमारे लोग रिहा कर दिये जाएंगे और जिन्हें रिहा नहीं भी किया गया तो उन्हें कम से कम जम्मू कश्मीर ले आया जाएगा। गरीबों को जम्मू कश्मीर के अंदर और बाहर रखे गये उनके परिजन से मिलने जाने के लिए रकम जुटानी पड़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल