लाइव न्यूज़ :

गोवा में सत्ता में आने पर प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मुहैया कराएंगे: केजरीवाल

By भाषा | Updated: July 14, 2021 11:32 IST

Open in App

पणजी, चार जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सत्ता में आई तो गोवा में प्रत्येक परिवार को प्रति माह 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी।

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं।

केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ प्रत्येक परिवार को प्रति माह 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। अगर दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली मिल सकती है तो गोवा के लोगों को क्यों नहीं।’’

उन्होंने कहा कि गोवा के एक बिजली अधिशेष राज्य होने के बावजूद, तटीय राज्य में अक्सर बिजली कटौती होती है। केजरीवाल ने उन विधायकों पर भी निशाना साधा, जो गोवा पिछले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

केजरीवाल ने कहा कि जिन्हें विपक्ष में होना चाहिए था, वे अब सत्ता में हैं और जिन्हें सत्ता में होना चाहिए था, वे अब विपक्ष में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ पार्टी बदलने वाले इन विधायकों ने दावा किया था कि वे लोगों के कार्य पूर्ण करवाने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। क्या उन्होंने लोगों के लिए काम किया, जैसा कि उन्होंने दावा किया था? अब, लोग कह रहे हैं कि उन्होंने पैसों के लालच में पार्टी बदली।’’

केजरीवाल ने कहा कि हजारों गोवावासी कह रहे हैं कि वे अगले चुनाव में भाजपा या कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ गोवा को बदलाव चाहिए। लोगों को स्वच्छ राजनीति चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos