लाइव न्यूज़ :

मंत्रियों को सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाएं जनता को मुहैया कराएंगे: केजरीवाल

By भाषा | Updated: November 24, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रियों को उपलब्ध सभी सुविधाएं जनता को प्रदान करने का बुधवार को संकल्प व्यक्त किया और अपनी सरकार की योजनाओं को ‘‘मुफ्त उपहार’’ करार देने के लिए विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

केजरीवाल ने दावा किया कि सरकारों के पास धन की कमी नहीं है, वे सिर्फ लोगों को ‘‘मूर्ख’’ बनाते हैं। आप के नेता पंजाब, उत्तराखंड और गोवा का लगातार दौरा कर रहे हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी ने विभिन्न राज्यों में सत्ता मिलने पर लोगों के लिए कई रियायतों की घोषणाएं की हैं।

‘आप’ के कानूनी प्रकोष्ठ द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा, ‘‘हर मंत्री को 4,000 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलती है और यह मुफ्त उपहार नहीं है। लेकिन, जब मैं दिल्ली के लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देता हूं तो इसे मुफ्त उपहार कहा जाता है।’’

केजरीवाल ने दावा किया कि जैसे ही कोई व्यक्ति विधायक बनता है, उसका बैंक बैलेंस तुरंत बढ़ जाता है, उसके पास दो से तीन बंगले हो जाते हैं, स्विस बैंकों में खाते खुल जाते हैं और ‘‘अगली सात पीढ़ियों का जीवन व्यवस्थित हो जाता है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने संकल्प लिया है कि मंत्रियों को सरकार की ओर से जो सुविधाएं मिलेंगी, मैं उन्हें देश की जनता को भी मुहैया कराऊंगा। जब मंत्रियों को मुफ्त इलाज मिलता है तो पार्टियों को कोई दिक्कत नहीं होती। जब हम लोगों को मुफ्त सुविधाएं देते हैं तो उसे मुफ्त उपहार कहा जाता है।’’

केजरीवाल नेतृत्व वाली सरकार 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली के अलावा सार्वजनिक बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा, 20,000 लीटर पानी भी निशुल्क प्रदान करती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विपक्षी नेता पूछते हैं कि अगर लोगों को मुफ्त सुविधाएं दी जाएंगी तो पैसा कहां से आएगा। हमने मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा पैसे की लूट को रोका है। हमने जनता को वह सारा पैसा बांटना शुरू कर दिया जो चोरी हो जाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?