लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 जांच घोटाले की न्यायिक जांच के आदेश नहीं दिए तो प्रदर्शन करेंगे : उत्तराखंड कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 19, 2021 23:55 IST

Open in App

देहरादून, 19 जून उत्तराखंड कांग्रेस ने शनिवार को धमकी दी कि अगर उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान कथित फर्जी कोविड-19 जांच घोटाले की छानबीन नहीं कराई गई तो पार्टी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगर उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में इस घोटाले की जांच के आदेश नहीं दिए गए तो कांग्रेस राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी और इसकी शुरुआत 25 जून को हरिद्वार में गंगा नदी के किनारे अनशन से होगी।’’

सिंह ने कहा, ‘‘ यह भाजपा का पाप है जो खुद को सनातन हिंदू धर्म के सरंक्षक के रूप में पेश करती है। यह घोटाला इस सरकार के तहत कोविड जैसी महामारी के समय हुआ।’’

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि यह केवल घोटाला नहीं है जिसमें वित्तीय अनियमितता हुई बल्कि इसमें जन स्वास्थ्य के प्रति भी घोर उपेक्षा दिखाई गई।

सिंह ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और उनके पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच घोटाले को लेकर जारी कथित ‘आरोप-प्रत्यारोप’ की भी आलोचना की।

गौरतलब है कि भाजपा नीत राज्य सरकार पहले ही इस कथित घोटाले की जांच विशेष जांच दल से कराने का आदेश दे चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता