लाइव न्यूज़ :

किसी भी अन्याय के खिलाफ विदर्भ की रक्षा करूंगा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा

By भाषा | Updated: January 4, 2021 19:31 IST

Open in App

नागपुर, चार जनवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि विदर्भ उनके दिल के करीब है और जोर दिया कि उनकी सरकार क्षेत्र के साथ किसी भी नाइंसाफी के खिलाफ ‘कवच’ के तौर पर काम करेगी।

विदर्भ को महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण भाग बताते हुए उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी गठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार यहां के लोगों के अधिकारों के लिए लगातार खड़ी रहेगी।

महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में स्थायी राज्य विधानसभा सचिवालय के उद्घाटन के बाद ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे।

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले ने यहां विधानभवन परिसर में कार्यालय का उद्घाटन किया। विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि झिरवाल और कुछ अन्य मंत्री भी इस दौरान मौजूद थे।

इस नए कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा ‘‘मैं विदर्भ के लोगों को बताना चाहता हूं कि आप हमेशा हमारे दिल के करीब रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम आपके साथ कभी नाइंसाफी नहीं होने देंगे...अगर आपके साथ कोई अन्याय करेगा तो हम कवच के रूप में खड़ा रहेंगे...हम आपके अधिकारों के लिए खड़ा रहेंगे और अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे।’’

इस अवसर पर पटोले ने कहा कि स्थायी सचिवालय का उद्घाटन ऐतिहासिक क्षण है । पटोले ने कहा कि बहुत जल्द पुणे में भी इसी तरह का विधानसभा सचिवालय बनेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए