लाइव न्यूज़ :

गोवा में भंडारी समुदाय के व्यक्ति को मुंख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करेंगे: सिसोदिया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:31 IST

Open in App

पणजी, 11 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी अगले साल की शुरुआत में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान भंडारी समुदाय के व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करेगी।

सिसोदिया ने यहां प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो उप मुख्यमंत्री ईसाई समुदाय से होगा।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को गोवा में सभी समुदाय के लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जहां तक ​​सरकार में प्रतिनिधित्व का सवाल है तो भंडारी समुदाय की हमेशा उपेक्षा की गई जिनकी राज्य में अच्छी खासी आबादी है।

सिसोदिया ने कहा कि गोवा के इतिहास में आजादी के बाद सिर्फ एक बार एक भंडारी नेता मुख्यमंत्री बना है और वह भी केवल ढाई साल तक पद पर रह सके। उन्होंने कहा, ''हम विधानसभा में भंडारी समुदाय को प्रतिनिधित्व देना चाहते हैं।''

आप नेता ने कहा कि अगर पार्टी इस तटीय राज्य में सत्ता में आती है तो मंत्रिमंडल में ईसाइयों को भी उचित महत्व दिया जाएगा और समुदाय के एक व्यक्ति को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। राज्य में ईसाई समुदाय की आबादी लगभग 27 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र