लाइव न्यूज़ :

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी करूंगा : स्टालिन

By भाषा | Updated: September 16, 2021 16:59 IST

Open in App

चेन्नई, 16 सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उनकी सरकार द्वारा उठाए विभिन्न जनकल्याण कदमों के क्रियान्वयन की प्रगति की व्यक्तिगत तौर पर समीक्षा करेंगे और उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों से उनके क्रियान्वयन का काम तेज करने का अनुरोध किया।

राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के सचिवों की एक समीक्षा बैठक की यहां अध्यक्षता करते हुए स्टालिन ने छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के लिए द्रमुक के 500 वादों को याद किया और कहा कि वह एक ‘‘डैश बोर्ड’’ के जरिए विभिन्न पहलों की निगरानी करेंगे।

स्टालिन ने कहा कि कुछ घोषणाएं राज्यपाल के संबोधन और बजट में की गयी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मंत्रियों के समक्ष इन घोषणाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करूंगा। मैं पिछले दो दिनों से जोर दे रहा हूं कि मैं व्यक्तिगत तौर पर इनकी निगरानी करूंगा।’’

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए एक ‘‘डैश बोर्ड’’ होगा और अपने कमरे में एक स्क्रीन के जरिए कामों पर नजर रखेंगे।

उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परियोजनाओं और योजनाओं को लागू करने में कोई विलंब न हो।

इस बीच, एक अलग विज्ञप्ति में स्टालिन ने एक समिति गठित करने की घोषणा की जो यह देखेगी कि क्या राज्य में सामाजिक न्याय की उचित तरीके से निगरानी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे