लाइव न्यूज़ :

कुमारस्वामी नहीं करेंगे कर्नाटक सरकार गिराने की कोशिश, सिद्धरमैया ने कई बार कहा- राज्य में हो सकते हैं मध्यावति चुनाव

By भाषा | Updated: October 28, 2019 06:01 IST

पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने बार-बार कहा है कि राज्य में मध्यावति चुनाव हो सकते हैं। सिद्धरमैया ने सरकार नहीं गिराने की कुमारस्वामी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जदएस नेता के बयान से संकेत जाता है कि वह भगवा दल को समर्थन करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जदएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी भाजपा सरकार को गिराने की कोशिश नहीं करेगी जैसे उसने उनकी गठबंधन सरकार को गिराया था। उन्होंने यह भी कहा कि वह नहीं समझते हैं कि मध्यावति चुनाव होंगे।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जदएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी भाजपा सरकार को गिराने की कोशिश नहीं करेगी जैसे उसने उनकी गठबंधन सरकार को गिराया था। उन्होंने यह भी कहा कि वह नहीं समझते हैं कि मध्यावति चुनाव होंगे। कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘ जदएस सरकार को गिराने की कोशिश नहीं करेगी जैसे भगवा दल ने उनकी गठबंधन सरकार गिरायी थी।’’

उन्होंने बेलगावी में पत्रकारों से कहा कि अन्य पार्टियों के नेता सत्ता चाहते हैं, लेकिन हम नहीं चाहते हैं। हम प्रभावशाली विपक्ष के तौर पर काम करेंगे और उम्मीद जताते हैं कि सत्तारूढ़ भाजपा बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देगी।’’ जदएस नेता ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि कर्नाटक में मध्यावति चुनाव होंगे।हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने बार-बार कहा है कि राज्य में मध्यावति चुनाव हो सकते हैं। सिद्धरमैया ने सरकार नहीं गिराने की कुमारस्वामी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जदएस नेता के बयान से संकेत जाता है कि वह भगवा दल को समर्थन करते हैं।

सिद्धरमैया ने कहा कि जदएस और भाजपा ने 2005-2006 में मिलकर सरकार बनाई थी। उन्होंने बेंगलुरु में पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हैं? उनका बयान (वह भाजपा का समर्थन करते हैं) यह संकेत दे रहा है।’’ 

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी