लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में लॉकडाउन नहीं लगाएंगे : खट्टर

By भाषा | Updated: April 20, 2021 21:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 अप्रैल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन नहीं लगेगा और प्रवासी मजदूरों से अपील की कि चिंता किए बगैर वे अपना काम करते रहें।

कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक लगाने की खातिर राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाने की आशंकाओं के बीच उन्होंने यह आश्वासन दिया है।

खट्टर ने टेलीविजन पर दिए संदेश में राज्य के लोगों से कहा, ‘‘हमने कहा है कि हम लॉकडाउन नहीं लगाएंगे। हम उन्हें इस पर आश्वासन देना चाहते हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर प्रवासी मजदूर ‘‘आशंकाओं’’ के आधार पर घर लौटते हैं तो उनका काम छूट जाएगा और उनके लिए कठिनाइयां पैदा हो जाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है और वे अपना काम जारी रखें।’’

इस बीच, विज ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में लॉकडाउन नहीं लगेगा।

उन्होंने प्रवासी मजदूरों से ‘‘किसी दुष्प्रचार’’ पर ध्यान नहीं देने की अपील की और कहा कि उन्हें पहले की तरह काम जारी रखना चाहिए।

विज ने कहा, ‘‘मैंने उद्योगों को पूरी क्षमता के साथ चलाने के लिए कहा है। मैंने उनसे कहा है कि फैक्टरियों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए।’’

हरियाणा के बहादुरगढ़ के एक प्रवासी मजदूर ने संवाददाताओं से कहा कि मजदूरों में इस बात की आशंका है कि दिल्ली की तरह यहां भी लॉकडाउन लगेगा।

उसने कहा, ‘‘जैसे दिल्ली ने लॉकडाउन लगाया है, अगर हरियाणा ने भी उसी तरह लगा दिया तो? अगर ऐसा होता है तो हमारा काम छूट जाएगा। उस स्थिति में अच्छा है कि हम अपने घर चले जाएं।’’

विज ने कहा कि हरियाणा के तीन जिले--- गुड़गांव, फरीदाबाद और सोनीपत में राज्य भर में इलाजरत मरीजों के आधा मामले हैं।

एक सवाल के जवाब में विज ने कहा कि दिल्ली के कई रोगियों का इलाज हरियाणा के एनसीआर जिलों में हो रहा है और कहा कि राज्य में आने वाले हर रोगी का वे इलाज करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों