लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों पर दोबारा त्यागपत्र देने से नहीं हिचकूंगा : अभय चौटाला

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ नवंबर ट्रैक्टर पर सवार होकर विधायक के तौर पर शपथ लेने हरियाणा विधानसभा पहुंचे इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अगर किसान संगठन कहते हैं तो कृषि कानूनों के मुद्दे पर दोबारा इस्तीफा देने में उन्हें हिचक नहीं होगी ।

इंडियन नेशनल लोकदल के महासचिव ने ऐलनाबाद उपचुनाव में जीत हासिल की है। इससे पहले उन्होंने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ त्यागपत्र दे दिया था, जिस कारण चुनाव कराना पड़ा।

उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुये हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उन्हें ‘‘गैर गंभीर राजनेता’’ करार दिया ।

इनेलो नेता ने ऐलनाबाद से उपचुनाव में अपनी जीत को किसानों की जीत करार दिया और कहा कि वह कानून के मुद्दे पर एक बार फिर से त्यागपत्र देने से नहीं हिचकेंगे ।

एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि वह दिल्ली के सिंघू, टिकरी, गाजीपुर और शाहजहांपुर बॉर्डर पर जायेंगे और किसानों से मुलाकात करेंगे ।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसानो से मुलकात करूंगा। अगर किसान संगठन मुझसे कहते हैं कि काले कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए इस तरह के कदम की जरूरत है, तो मैं फिर से इस्तीफा देने से नहीं हिचकिचाऊंगा ।’’

आईएनएलडी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला सेक्टर नौ स्थित अपने आवास से हरे रंग का ट्रैक्टर चला कर विधानसभा भवन पहुंचे ।

विधायक के साथ उनके परिवार के सदस्यों के अलावा इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एम एस मलिक मौजूद थे ।

अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि उपचुनाव में राज्य सरकार ने मतदाताओं को ललचाने के लिये सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता