लाइव न्यूज़ :

न्यायाधीशों की मौखिक टिप्पणियों से जुड़ी रिपोर्टिंग पर रोक लगाने की गुहार नहीं लगाएंगे: ईसी

By भाषा | Updated: May 5, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि इसको लेकर सर्वसम्मति थी कि न्यायाधीशों द्वारा की गई मौखिक टिप्पणियों की मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय से कोई गुहार नहीं लगानी चाहिए।

आयोग ने उस खबर को लेकर यह टिप्पणी की है जिसमें कहा गया है कि चुनाव आयोग की तरफ से ही मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई कि न्यायाधीशों द्वारा की गई मौखिक टिप्पणियों की रिर्पोटिंग से मीडिया को रोका जाए तथा उच्चतम न्यायालय में आयोग ने एक विशेष अनुमति याचिका भी दायर की।

यह पूरा मामला मद्रास उच्च न्यायालय की उस टिप्पणी से जुड़ा है जिसमें उसने विधानसभा चुनाव के लिए जनसभाओं की अनुमति देने के संदर्भ में चुनाव आयोग के खिलाफ सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि आयोग के लोगों पर ‘हत्या का मामला’ चलना चाहिए।

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आयोग ने मद्रास उच्च न्यायालय की ओर से की गई मौखिक टिप्पणियों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया।

उन्होंने कहा कि इन मौखिक टिप्पणियों के आधार पर लोग चुनाव आयोग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर सकते हैं।

इस अधिकारी ने इसका उल्लेख किया कि मद्रास उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल में एक मामला भी दर्ज करा दिया गया।

यह पूछे जाने पर कि क्या मौखिक टिप्पणियों की रिपोर्टिंग से मीडिया को रोकने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय का रुख करने को लेकर आयोग में सर्वसम्मति थी तो एक अन्य अधिकारी ने एक बयान के उस हिस्से का हवाला दिया जिसमें कहा गया था, ‘‘किसी भी फैसले से पहले आयोग में उचित विचार-विमर्श होता है।’’

इससे संकेत मिलता है कि इस मुद्दे को लेकर आयोग में मतभिन्नता थी।

आयोग ने एक बयान में कहा कि इसको लेकर सर्वसम्मति थी कि उच्चतम न्यायालय के समक्ष मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने को लेकर कोई गुहार नहीं लगाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos