लाइव न्यूज़ :

पंजाब में बिजली गुल होने की नौबत नहीं आने देंगे: चन्नी

By भाषा | Updated: October 11, 2021 17:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में बिजली का संकट नहीं होने देगी और उन्होंने केंद्र सरकार से कोयले की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है।

चन्नी का यह बयान राज्य के तापीय विद्युत संयंत्रों में कोयले की भारी कमी से उत्पन्न बिजली संकट के बीच आया है। चन्नी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सिर्फ पंजाब ही नहीं पूरा देश कोयले की कमी की वजह से बिजली संकट का सामना कर रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कोयला मंत्री से बातचीत की है और इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है। चन्नी ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को पंजाब को जल्द से जल्द पर्याप्त कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा है। बिजली गुल होने की आशंका के संबंध में पूछे गए सवाल पर चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में ऐसा नहीं होने देगी।

पंजाब में बिजली आपूर्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है क्योंकि राज्य के स्वामित्व वाली पीएसपीसीएल मांग और आपूर्ति के बीच की खाई पाटने के लिए सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए तीन घंटे की दैनिक बिजली कटौती कर रही है।

कोयले की गंभीर कमी की वजह से पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड को बिजली उत्पादन में कटौती के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कोयले के भंडार में कमी की वजह से कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्र अपनी उत्पादन क्षमता के 50 प्रतिशत से भी कम काम कर पा रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि निजी बिजली तापीय संयंत्रों के पास 1.5 दिन के कोयले का भंडार था जबकि राज्य संचालित इकाईयों के पास चार दिन तक का कोयला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह