लाइव न्यूज़ :

फलस्तीन के मुद्दे पर घाटी में शांति भंग होने की अनुमति नहीं देंगे : जम्मू-कश्मीर पुलिस

By भाषा | Updated: May 15, 2021 19:16 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 मई जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कहा कि वह उन तत्वों पर करीब से नजर रख रही है जो फलस्तीन के हालात का लाभ उठाकर घाटी की शांति और कानून व्यवस्था को भंग करने का प्रयास कर सकते हैं। पुलिस ने कहा कि इस मुद्दे पर हिंसा और अराजकता फैलाने के लिए लोगों की नाराजगी को भड़का कर उसका फायदा उठाने की अनुमति नहीं दी जाएी।

पुलिस ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर उन ‘गैर जिम्मेदाराना’ टिप्पणियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिनकी वजह से वास्तव में हिंसा भड़केगी और कोविड-19 नियमों सहित कानून टूटेगा।

यहां जारी बयान में कहा गया, ‘‘ जम्मू-कश्मीर पुलिस उन तत्वों पर करीब से नजर रखे हुए है जो फलस्तीन में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का लाभ कश्मीर घाटी में शांति और कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश में लगे हुए हैं हैं।’’

बयान में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस पेशेवर है और जन आक्रोश के प्रति संवेदनशील है लेकिन कानून व्यवस्था को कायम रखना भी उसकी जिम्मेदारी है।

बयान में कहा गया कि कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?