ओबीसी आरक्षण के बिना महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव नहीं होने देंगे: चंद्रकांत पाटिल

By भाषा | Updated: August 5, 2021 23:27 IST2021-08-05T23:27:15+5:302021-08-05T23:27:15+5:30

Will not allow local body elections in Maharashtra without OBC reservation: Chandrakant Patil | ओबीसी आरक्षण के बिना महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव नहीं होने देंगे: चंद्रकांत पाटिल

ओबीसी आरक्षण के बिना महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव नहीं होने देंगे: चंद्रकांत पाटिल

मुंबई, पांच अगस्त भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के मुद्दे का समाधान होने तक भाजपा राज्य सरकार को स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने देगी।

इस साल मार्च में उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि राज्य में संबंधित स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी को मिलाकर कुल आरक्षित सीटों के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता है।

पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ''भाजपा की प्रदेश इकाई राज्य की महा विकास अघाडी सरकार को तब तक स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने देगी, जब तक ओबीसी आरक्षण का मुद्दा हल नहीं हो जाता। इस सरकार की यह इच्छा है कि ओबीसी समुदाय राजनीतिक आरक्षण खो दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Will not allow local body elections in Maharashtra without OBC reservation: Chandrakant Patil

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे