लाइव न्यूज़ :

जमानत अर्जी पर सुनवायी होने तक दीपिका की प्रबंधक पर कार्रवाई नहीं करेंगे: एनसीबी ने अदालत से कहा

By भाषा | Updated: November 3, 2020 19:43 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवम्बर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को यहां की एक अदालत से कहा कि बॉलीवुड-मादक पदार्थ मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश के खिलाफ वह सात नवंबर तक कोई भी ‘‘दंडात्मक कार्रवाई’’ नहीं करेगा।

प्रकाश ने एनसीबी द्वारा मामले में तलब किए जाने के बाद गिरफ्तारी के भय से अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

केंद्रीय एजेंसी ने विशेष एनडीपीएस अधिनियम अदालत के समक्ष दायर अपने जवाब में प्रकाश की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया। उसने सुनवाई के दौरान प्रकाश की उपस्थिति की मांग करते हुए एक अर्जी भी दायर की।

प्रकाश के वकील अबद पोंडा ने कहा कि वह (प्रकाश) जांच में सहयोग करने और एनसीबी कार्यालय में मौजूद रहने के लिए तैयार हैं।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को आश्वासन दिया कि एनसीबी सुनवाई की अगली तारीख तक उसके खिलाफ कोई ‘‘दंडात्मक कार्रवाई’’ (जैसे गिरफ्तारी) नहीं करेगा।

न्यायाधीश जी बी गुराव ने मामले की अगली सुनवायी की तिथि सात नवंबर तय की।

सितंबर में प्रकाश से पूछताछ कर चुकी एनसीबी ने उसे फिर से ‘‘जांच में शामिल होने’’ के लिए तलब किया है, लेकिन वह नहीं पेश नहीं हुई।

मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा था कि प्रकाश का ‘‘पता नहीं चल रहा है।’’

एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी द्वारा पिछले महीने यहां उसके आवास पर तलाशी के दौरान कथित तौर पर 1.7 ग्राम हशीश जब्त किये जाने के बाद प्रकाश को फिर से तलब किया गया था।

जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद नशीले पदार्थों और बॉलीवुड हस्तियों के बीच कथित साठगांठ की जांच कर रहे एनसीबी ने 28 अक्टूबर को प्रकाश को तलब किया था।

एनसीबी मामले में दीपिका और अभिनेत्रियों सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के बयान पहले ही दर्ज कर चुका है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है