लाइव न्यूज़ :

सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे : जनरल नरवणे

By भाषा | Updated: January 12, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को कहा कि भारत सीमापार से प्रायोजित आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और देश के पास किसी भी आतंकी गतिविधि से निपटने के लिए अपने चुने हुए समय और स्थान पर सटीक पलटवार करने का अधिकार है।

सेना प्रमुख ने 15 जनवरी को सेना दिवस के पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को ‘दोनों मोर्चे’ पर खतरे की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि पाकिस्तान और चीन दोनों मिलकर बड़ा जोखिम पैदा करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद का इस्तेमाल राज्य नीति के तौर पर हो रहा है। हमारी स्पष्ट राय है कि आतंकवाद को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और हमारे पास अधिकार है कि अपने चुने हुए समय और स्थान पर सटीक पटलवार करें।’

नरवणे ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दे दिया है कि उसकी आतंकी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं किया जाएगी।

चीन और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तालमेल पर सेना प्रमुख ने कहा कि भारत को ‘‘दोनों मोर्चे’ पर निपटने के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि दोनों पड़ोसी देश एक साथ दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि दोनों (देश) मिलकर खतरा पैदा कर रहे हैं।’’

सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘चीन और पाकिस्तान के बीच सैन्य और असैन्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ा है। हमें दोनों मोर्चें पर खतरे से निपटने के लिए तैयार रहना होगा और इससे निपटते समय यह देखना होगा कि कौन सा खतरा ज्यादा गंभीर है और प्राथमिकता के हिसाब से इससे निपटना होगा।’’

जम्मू कश्मीर के बारे में बात करते हुए जनरल नरवणे ने कहा कि राज्य में स्थिति बेहतर हुई है लेकिन उस स्तर पर नहीं पहुंची है कि सरकार केंद्रशासित प्रदेश से सैनिकों को हटाने पर विचार करे।

कोरोना वायरस महामारी के बावजूद पाकिस्तान एलओसी पर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करता आ रहा है और कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए भी उसने प्रयास किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां