लाइव न्यूज़ :

कार्यकर्ताओं का अपमान करने वाली पार्टी में कभी नहीं लौटूंगा : तृणमूल विधायक

By भाषा | Updated: November 9, 2020 23:40 IST

Open in App

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल), नौ नवंबर तृणमूल कांग्रेस के असंतुष्ट विधायक मिहिर गोस्वामी ने सोमवार को कहा कि वह उस पार्टी में कभी नहीं लौटेंगे, जिसने अपने कार्यकर्ताओं का अपमान किया है।

गोस्वामी ने मुलाकात के लिए हाल में अपने आवास पर भाजपा के सांसद निसिथ प्रमाणिक को आमंत्रित किया था, जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगने लगी।

प्रदेश के नेतृत्व के प्रति रोष जताते हुए गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने पिछले महीने पार्टी के सभी पद छोड़ने का फैसला किया था क्योंकि उन्हें लग रहा था कि ‘‘पार्टी को उनकी जरूरत नहीं है।’’

गोस्वामी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी के नेतृत्व ने जिस तरह कार्यकर्ताओं का अपमान किया , इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं सभी पदों से हट गया क्योंकि वहां मेरी जरूरत नहीं थी। मैं उस पार्टी में कभी नहीं लौटूंगा जिसने अपने कार्यकर्ताओं का अपमान किया।’’

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि आगे वह क्या कदम उठाएंगे।

भाजपा के सांसद प्रमाणिक ने पिछले महीने गोस्वामी से मुलाकात की थी, जिसके बाद अटकलें लगने लगी। हालांकि दोनों नेताओं ने कहा कि विजयादशमी पर शुभाकामनाएं देने के लिए उन्होंने मुलाकात की थी।

गोस्वामी के संबंध में तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व की टिप्पणी जानने के लिए कई बार संपर्क किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos