लाइव न्यूज़ :

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षकों की नौकरी स्थाई करेंगे: केजरीवाल

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:34 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को मोहाली में शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और कहा कि अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी की विजय होती है तो शिक्षकों की नौकरी स्थायी कर दी जाएगी।

चंडीगढ़ हवाई अड्डे से केजरीवाल सीधा प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की इमारत के बाहर अस्थायी शिक्षक, नौकरी स्थायी करने की मांग को लेकर पिछले 165 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। केजरीवाल के साथ पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान, पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा मौजूद थे।

केजरीवाल ने प्रदर्शनकारी शिक्षकों से कहा कि आम आदमी पार्टी को पंजाब में सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में उनकी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया है और शिक्षकों के मुद्दों का समाधान किया है। केजरीवाल ने शिक्षकों की मांग नहीं मानने के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस और अकाली सरकार की आलोचना की।

उन्होंने कहा, “मैं आज यहां आया हूं और आपसे वादा करता हूं हमारी सरकार आने पर मैं आप लोगों की नौकरी स्थायी कर दूंगा। मैंने दिल्ली में शिक्षकों के मुद्दों को सुलझाया है। इसलिए हम पंजाब में भी मुद्दों का समाधान निकालेंगे।”

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक ने कहा कि प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने उन्हें बताया कि उन्हें प्रतिमाह छह हजार रुपये मिलते हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये प्रतिमाह है। उन्होंने कहा, “आप हमें एक मौका दीजिये। अगर हम नहीं कर पाए तो आप अगली बार हमें हटा दीजियेगा।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल दोनों ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षकों की नौकरी स्थाई नहीं की। केजरीवाल ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी सरकार झूठ बोलती है कि उसने राज्य में 36,000 निविदा कर्मचारियों को स्थाई किया।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पंजाब के सफाई कर्मचारी उनसे मिले जिन्होंने कहा कि उनकी नौकरी भी स्थाई नहीं की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया