लाइव न्यूज़ :

बेहतर जनस्वास्थ्य के लिये हिंदू पद्धतियों से संबंधित नीतियां बनाएंगे: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: November 11, 2020 15:28 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 नवंबर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने तंदरुस्ती हासिल करने के लिये हिंदू पद्धति के अनुसार जीवन जीने और प्राचीन प्रथाओं को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि वह राज्य में समग्र और व्यापक स्वास्थ्य प्रणाली से संबंधित नीतियां पेश करेंगे।

पेशे से चिकित्सक सुधाकर ने एक 'पीटीआई-भाषा' को दिए साक्षात्कार में कहा , ''लोगों को हिंदू जीवन पद्धति सीखनी चाहिये। जहां तक तंदरुस्ती हासिल करने की बात है तो लोगों को प्राचीन प्रथाओं की ओर लौटना चाहिये।''

उन्होंने कहा, ''मैं समग्र एवं व्यापक ढंग से इसे (तंदरुस्ती के लिये प्राचीन पद्धति को) पेश करने के लिये प्रयासरत हूं। मैं नयी नीतियां पेश करूंगा।''

सुधाकर ने कहा कि वह मधुमेह, कैंसर और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से बचाव पर जोर देंगे।

कोविड-19 महामारी के दौरान मिले सबक के बारे में पूछने पर सुधाकर ने कहा कि इतने दशकों तक स्वास्थ्य क्षेत्र उपेक्षित ही रहा है।

उन्होंने इस बात पर दुख जाहिर किया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने लोक स्वास्थ्य पर खर्च को तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र पर फोकस करना चाहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया