लाइव न्यूज़ :

असम समेत पूर्वोत्तर को भारत की जीडीपी में सबसे अधिक योगदान देने वाला क्षेत्र बनाएंगे: शाह

By भाषा | Updated: February 25, 2021 14:04 IST

Open in App

नगांव (असम), 25 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि असम में पांच साल पहले शुरू हुई भाजपा की यात्रा तब तक जारी रहेगी, जब तक असम समेत पूर्वोत्तर क्षेत्रों के सभी राज्य देश की जीडीपी में सर्वाधिक योगदान देने वाले राज्य नहीं बन जाते।

शाह ने यहां शिवलिंग के आकार के ‘महा मृत्युंजय’ मंदिर में ‘महायज्ञ’ में शामिल होने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह यात्रा आरंभ की थी, जिसे मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व शर्मा आगे लेकर गए।

‘महा मृत्युंजय’ मंदिर को दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है।

शाह ने कहा, ‘‘यह मात्र पहला कदम है और असम के हिंसा मुक्त, घुसपैठ से मुक्त और बाढ़-मुक्त होने तक यह यात्रा जारी रहेगी।’’

पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दल सत्ता में हैं।

उन्होंने कहा कि पहले प्रदर्शनों और हिंसा के लिए जाना जाने वाला असम प्रधानमंत्री, सोनोवाल और शर्मा के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर बढ़ रहा है।

शाह ने कहा कि लोग अब असम को शिक्षा एवं पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए जानते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग