लाइव न्यूज़ :

असम समेत पूर्वोत्तर को भारत की जीडीपी में सबसे अधिक योगदान देने वाला क्षेत्र बनाएंगे: शाह

By भाषा | Updated: February 25, 2021 15:19 IST

Open in App

नगांव (असम), 25 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि असम में पांच साल पहले शुरू हुई भाजपा की यात्रा तब तक जारी रहेगी, जब तक असम समेत पूर्वोत्तर क्षेत्रों के सभी राज्य देश की जीडीपी में सर्वाधिक योगदान देने वाले राज्य नहीं बन जाते।

शाह ने यहां शिवलिंग के आकार के ‘महा मृत्युंजय’ मंदिर में ‘महायज्ञ’ में शामिल होने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह यात्रा आरंभ की थी, जिसे मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा आगे लेकर गए।

‘महा मृत्युंजय’ मंदिर को दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है।

शाह ने कहा, ‘‘यह मात्र पहला कदम है और असम के हिंसा मुक्त, घुसपैठ से मुक्त और बाढ़-मुक्त होने तक यह यात्रा जारी रहेगी।’’

पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दल सत्ता में हैं।

उन्होंने कहा कि पहले प्रदर्शनों और हिंसा के लिए पहचाने जाने वाला असम प्रधानमंत्री, सोनोवाल और सरमा के नेतृत्व में अब विकास के मार्ग पर बढ़ रहा है।

शाह ने कहा कि लोग अब असम को शिक्षा एवं पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए जानते हैं।

शाह ने कहा कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के कारण आज का दिन असम के लिए एक शुभ दिन है।

शाह बुधवार आधी रात को गुवाहाटी पहुंचे थे। वह मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव’ में शामिल होने के लिए नगांव पहुंचे, जहां तमिलनाडु और असम समेत कई राज्यों के पुजारी जिले के पुरनीगुदाम में 11 दिवसीय महायज्ञ कर रहे हैं।

शाह के साथ सोनोवाल, सरमा, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रणजीत कुमार दास और राज्य के अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंदिर प्राधिकारियों ने द्वार पर शाह का स्वागत किया और वह मंदिर की परिक्रमा के बाद यज्ञ स्थल पर गए, जहां उन्होंने सोनोवाल और सरमा के साथ अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।

तीनों नेताओं को पुजारियों ने ‘अंगवस्त्रम्’ और ‘रुद्राक्ष’ दिए। मंदिर को धार्मिक अध्ययन के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों